फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला डॉक्टर के हत्यारों को फांसी हो

विज्ञापन
हैदाराबाद में महिला डॉक्टर के हत्यारों को फांसी की मांग को लेकर मार्च निकाला गया। - फोटो : PARIKESHGARH
विज्ञापन
परीक्षितगढ़। नगर के परीक्षितगढ़ स्कूल एसोसिएशन के तत्वाधान में छात्र छात्राओं ने हैदराबाद में महिला डॉक्टर की हुई निर्मम हत्या का विरोध जताते हुए आरोपियों को फांसी की मांग की। इस दौरान नगर में निकाला गया मार्च मैन बाजार, शिव चौक से होते हुए मवाना बस स्टैंड पर समाप्त हुआ। छात्र-छात्राओं के साथ डीएम पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर रविन्द्र चौधरी, ओम पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर आरके लुहाच, रॉकलैंड पब्लिक स्कूल के डिप्टी डायरेक्टर पदमसैन मित्तल, केवी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य विनय गुप्ता, अध्ययन पब्लिक स्कूल के चेयरमैन मुकुल सिंह, केपी इंटरनेशनल स्कूल के निर्देशक दीपक भाटी, अतुल मित्तल, मंयक वशिष्ठ, विपिन कौशिक, सुनिल कुमार ने विरोध जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें