सरधना। नगर में मंगलवार को पालिका द्वारा स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत सफाई अभियान चलाया गया। जिसमें सफाई नायक बृजपाल के निर्देशन में वार्ड 01, 04, 10, 15, 16 में अभियान चलाया गया। साथ ही रिक्शा ठेली के द्वारा सफाई कर्मचारियों ने लोगों के घर-घर जाकर कूड़ा रिक्शा ठेली में डालने के लिए जागरूक किया। इस मौके पर वार्ड सभासद विशाल पुरी, हिंदू जागरण मंच से जयभगवान तोमर, दीपक, प्रमोद जैन, सुनील जैन आदि मौजूद रहे।