मरा पडा मिले बंदर को दफनाते हुए। (मवाना)
मवाना। मोहल्ला हीरालाल स्थित नाले की पटरी पर मास्टर राजबीर के घेर के सामने पुलिया पर बंदर मरा पड़ा मिला। सूचना पर हिंदू जागरण मंच के अंकुर सैनी ने तत्काल प्रभाव से पहुंचकर हस्तिनापुर रोड स्थित गोशाला के पास बंदर की अंतिम क्रिया की। इस मौके पर राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार निवारण संगठन के जिला संगठन के जिला अध्यक्ष सुभाष चंद्र गाब्बा मौजूद रहे।