फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: साइबर ठगी का शिकार हुए युवक की धनराशि वापस कराई

विज्ञापन
विज्ञापन
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव जसड़ सुल्तान नगर निवासी समीर पुत्र अलीहसन के साथ हुई साइबर ठगी का धनराशि पीड़ित को शत प्रतिशत वापस कराई है। पीड़ित ने ठगी का शिकार होने के एक घंटे के अंदर ही साइबर हेल्पडेस्क पर शिकायत दर्ज कराई थी। इसके चलते पीड़ित को धनराशि वापस मिल गई। बता दें कि बीते शुक्रवार को समीर ने फेसबुक पर विज्ञापन देखकर एक फर्जी वेबसाइड से आईफोन बुक किया था। जिसमें आरोपी ने डिलीवरी के नाम पर पीड़ित चार बार में बारह हजार रुपये की ठगी की थी। पीड़ित को जब ठगी का पता चला तो उसने तुरंत से साइबर हेल्पडेस्क पर अपनी प्राथमिकता दर्ज कराई थी। थाना प्रभारी अजय शुक्ला ने बताया कि साइबर हेल्प डेस्क से थाना को शिकायत ट्रांसफर की गई थी। साइबर टीम ने कुछ ही घंटों के अंदर बैंकों से समन्वय स्थापित कर शत-प्रतिशत आवेदक के खाते में वापस कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें