फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: विधायक ने हर्रा, खेड़ी कलां में शिलान्यास किया

विज्ञापन
सरूरपुर। कस्बा हर्रा में सीसी रोड का शिलान्यास करते विधायक। संवाद
विज्ञापन
सरूरपुर। सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के हर्रा और खेड़ी कलां में विधायक हाजी गुलाम मोहम्मद ने सड़क और इंटरलॉकिंग निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। हर्रा में गौशाला तक करीब दो किलोमीटर लंबी सीसी सड़क का निर्माण होगा। यह कार्य दो चरणों में पूरा किया जाएगा। पहले चरण के लिए 176.41 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई है। दूसरे चरण के लिए 65.63 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। खेड़ी कलां में 11.21 लाख रुपये की लागत से इंटरलॉकिंग का कार्य कराया जाएगा। शिलान्यास के दौरान विधायक ने कहा कि गांवों में आवागमन के रास्तों को बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। इस अवसर पर हर्रा चेयरमैन कुंवर मोहम्मद अली, पूर्व चेयरमैन गुलजार चौधरी और ठेकेदार रणवीर सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें