मवाना। गांव खेड़ी मनिहार के लिए सवार हुए तीन बदमाशों ने चालक को नशीला पदार्थ सुंघाकर ई-रिक्शा लूट लिया। आरोपी चालक को मेरठ रोड पर नंगली गांव के पास फेंक कर फरार हो गए।
गांव खेड़ी मनिहार निवासी अखलाक ने बताया कि वह जीविका चलाने के लिए ई-रिक्शा चलाता है। शनिवार को उसका पुत्र समर ई-रिक्शा लेकर मवाना आया था। दोपहर के समय मवाना से तीन लोगों ने खेड़ी के लिए ई-रिक्शा की और मेरठ रोड पर नशीला पदार्थ सुंघाकर ई-रिक्शा लूट ली। पीड़ित को शाम को जब उसे होश आया तो उसने राहगीरों को बताया। सूचना पर पुलिस पहुंची और समर को थाने आई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।