मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में दिल्ली रोड पर शनिवार शाम बदमाश ट्रांसपोर्टर की बाइक चोरी कर ले गए। टीपीनगर की विश्व एनक्लेव कॉलोनी निवासी राजकुमार तेवतिया बाइक से घर लौट रहे थे। दिल्ली रोड स्थित गोशाला के पास किसी की कॉल आने पर वह बाइक रोककर मोबाइल पर बात करने लगे और बाइक से कुछ दूर चले गए। तभी बदमाश उनकी बाइक ले गए। पीड़ित ने शॉप्रिक्स मॉल चौकी में तहरीर दी। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि बदमाशों को तलाश किया जा रहा है। संवाद