मवाना। मवाना चीनी मिल ने 4 से 10 दिसंबर तक का 32.01 करोड़ रुपये गन्ना मूल्य भुगतान मय एडवाइज के संबंधित समितियों को भेज दिया। जो शीघ्र ही गन्ना किसानों के खाते में पहुंच जाएगा। मिल के वरिष्ठ महाप्रबंधक (गन्ना एवं प्रशासन) प्रमोद कुमार बालियान ने बताया कि मिल ने 10 दिसंबर तक का 185.54 करोड़ रुपये का कुल गन्ना मूल्य भुगतान कर दिया है। मवाना चीनी मिल 17 दिसंबर तक कुल 54.45 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई कर चुकी है।