मवाना। मवाना चीनी मिल ने पेराई सत्र 2025-2026 का 4 से 7 जनवरी तक हुई गन्ना खरीद का 18.98 करोड़ का भुगतान संबंधित समितियों को भेज दिया है। मिल के वरिष्ठ महाप्रबंधक (गन्ना एवं प्रशासन) प्रमोद बालियान ने बताया कि मिल ने 7 जनवरी तक खरीदे गए कुल गन्ने का 311.34 करोड़ का कुल गन्ना मूल्य भुगतान कर दिया है। भुगतान संबंधित गन्ना समितियों को भेज दिया है। मिल इस वर्ष 16 जनवरी तक कुल 88.91 लाख कुंतल गन्ने की पेराई कर चुकी है। संवाद