फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूट के बैग पर चित्रकारी कर दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

विज्ञापन
सीसीएसयू के ललित कला विभाग में हुई कार्यशाला
विज्ञापन
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के ललित कला विभाग में चल रही 20 दिवसीय कार्यशाला में बुधवार को विद्यार्थियों द्वारा जूट के बैग पर सुंदर-सुंदर चित्रकारी की गई। प्रो. अलका तिवारी ने बताया कि कार्यशाला में कलाकार दीपांजलि ने जूट के बैग पर सुंदर-सुंदर कलाकृतियां बनाना प्रतिभागियों को सिखाया। वहीं डॉ. किरण गर्ग शिक्षाविद द्वारा विद्यार्थियों को जूट की उपयोगिता पर व्याख्यान प्रस्तुत किया गया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि पर्यावरण संवर्धन की दिशा में जूट का प्रयोग बहुत ही लाभदायक है, इसको चित्रकारी के माध्यम से सजाकर और आकर्षक बनाया जा सकता है। इस बहुमुखी फाइबर का उपयोग आधुनिक समय में कालीन, बोरे, गलीचे, कुर्सी के कवरलेट आदि जैसे घरेलू उत्पाद बनाने के लिए किया जाता है। जूट के अधिक विविध उपयोग में एस्पैड्रिल्स जैसी वस्तुएँ शामिल हैं, जो इस साधारण फाइबर को ग्लैमर का रूप देती हैं। अलका तिवारी ने बताया कि जूट वर्तमान युग की बहुत ही प्रचलन में है जूट के बैग कारपेट, बेडशीट, पर्दे, पायदान, टेबल मैट, वॉल हैंगिंग, आदि बना सकते हैं और इन पर चित्रकारी करके इनको और आकर्षक बनाया जा सकता है। इसी का प्रशिक्षण कार्यशाला में प्रतिभागियों को दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें