लावड़ - रोजा इफ्तार पार्टी में शामिल लोग। स्रोत : स्वयं
लावड़। कस्बा में मंगलवार को रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इफ्तार पार्टी में कस्बे के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन पूर्व सभासद मोहम्मद कामिल के आवास पर आयोजित की गई। मुख्य अतिथि समाजसेवी मोहम्मद उस्मान गनी ने दुआ करके शुभारंभ किया। इफ्तार पार्टी में कार्यक्रम में कस्बे के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। उस्मान गनी ने कहा कि रमजान का महीना इबादत और आपसी भाईचारे का होता है। रोजे के बाद ईद का त्योहार भाईचारे के साथ मनाया जाता है। रोजा इफ्तार के दौरान रोजेदारों ने एक साथ दुआ की और अमन-चैन व भाईचारे की कामना की। इस दौरान हकीम शहाबुद्दीन, सूफी नसीम, अनवार, शकील, मोहम्मद जमाल, इनाम, वकील और नईम चौधरी आदि मौजूद रहे।