फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बास्केटबाल चैंपियनशिप में मेरठ टीम ने कांस्य पदक जीता

विज्ञापन
बास्केटबॉल मेरठ की टीम ने जीता कांस्य पदक
विज्ञापन
मेरठ। 36वीं उत्तर प्रदेश राज्य जूनियर बालक बास्केटबाल चैंपियनशिप का आयोजन तीन से आठ अप्रैल तक प्रतापगढ़ में किया गया। प्रतियोगिता में मेरठ की टीम ने कांस्य पदक जीता। इसमें प्रदेश से 40 टीमों ने भाग लिया और मेरठ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोरखपुर की टीम को 68-35 से हराकर कांस्य पदक हासिल किया। जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन मेरठ के अध्यक्ष सौरभ जैन ने टीम के खिलाड़ियों और कोच हरिंदर सिंह को बधाई दी। एसोसिएशन के उपाध्यक्ष और एमपीएस ग्रुप के प्रबंध निदेशक विक्रमजीत सिंह शास्त्री ने भी शुभकामनाएं दीं। सचिव मिर्जा शहबाज बेग ने आगे भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई। इस मौके पर कोच अमरजीत सिंह, संजय सिरोही, अंकुर पंवार, मोहम्मद असलम सहित अन्य ने खुशी जताई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें