महापौर ने मेरठ में प्रवेश शुल्क को बताया अवैध
मेरठ। दिल्ली रोड, रुड़की रोड और मवाना रोड पर छावनी परिषद की ओर से लगाए गए वाहन प्रवेश शुल्क को महापौर ने अवैध करार दिया है। महापौर सुनीता वर्मा का कहना है कि मोदीपुरम से कंपनी बाग के मध्य, फैज ए आम इंटर कॉलेज के सामने दिल्ली रोड, मवाना रोड पर व्यावसायिक एवं यात्री वाहन प्रवेश शुल्क लगा दिया गया हैं। इसके कारण इन मार्गों पर जाम लग रहा है। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वैसे भी यह मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग और लोक निर्माण विभाग के हैं। इन पर छावनी को प्रवेश शुल्क वसूलने का कोई अधिकार नहीं है। छावनी परिषद गलत तरीके से लगाये गये व्यावसायिक वाहन प्रवेश शुल्क को तत्काल बंद कराए।