फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पल्लवपुरम में भी पूरी तरह बंद रहा बाजार

Thu, 18 Dec 2025 01:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मोदीपुरम। हाईकोर्ट बेंच स्थापना की मांग के समर्थन में बुधवार को संयुक्त व्यापार संघ के आह्वान पर पल्लवपुरम, रुड़की रोड का बाजार पूरी तरह बंद रहा। व्यापारियों ने एकजुट होकर शांतिपूर्ण तरीके से बंद का समर्थन किया। संयुक्त व्यापार संघ व पल्लवपुरम-रुड़की रोड व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने बाजारों सुबह से ही भ्रमण कर व्यापारियों से सहयोग की अपील की। व्यापारियों ने बंद के आह्वान में पूरी भूमिका निभाई और अपने प्रतिष्ठानों को बंद रखा। पल्लवपुरम-रुड़की रोड व्यापार संघ के अध्यक्ष देवेंद्र चौहान ने कहा कि हाईकोर्ट बेंच की स्थापना बेहद जरूरी है। जिले के बहुत से लोग ऐसे है जो सालों से तारीखों पर जा रहें हैं। इसमें पैसा और समय दोनों खर्च होते हैं। इस दौरान सुधीर रस्तोगी, रविंद्र शर्मा, गौरव मलिक, विजय, वैभव, जफर, डॉ. भूपेंद्र, संजय, कृष्ण, धीरज, संदीप, रवि, वासु, विवेक, देव, इमरान, बलजीत, अभिनंदन, वाहिद, दिनेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें