फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: उच्च न्यायालय से प्रबंध समिति को बड़ी राहत मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। एएस डिग्री कॉलेज विवाद मामले में इलाहाबाद उच्च न्यायालय से प्रबंध समिति को बड़ी राहत मिली है। सचिव अमित मोहन गुप्ता द्वारा दायर रिट याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने कुलपति द्वारा कॉलेज से जुड़े किसी भी आवेदन या विवाद पर निर्णय लेने पर रोक लगा दी है। सचिव अमित मोहन गुप्ता ने बताया कि विपक्षी आयुक्त के आदेश के बाद समिति के अनुमोदन को निरस्त कराने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन अदालत के इस आदेश के बाद अब प्रबंध समिति के खिलाफ किसी भी कार्रवाई या आवेदन पर रोक रहेगी। हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद प्रबंध समिति अब विधिवत और सुचारू रूप से अपना कार्य कर रही है। अमित मोहन गुप्ता ने बताया कि कॉलेज में पठन-पाठन और बेहतर शैक्षणिक माहौल तैयार करना उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रबंध समिति सभी सम्मानित शिक्षकों के साथ मिलकर कॉलेज को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए निरंतर कार्य करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें