मेरठ। लायंस क्लब मेरठ शिवम की ओर से आईएमए हॉल में मंगलवार को दिवाली की मनोरंजन सभा का आयोजन किया गया। इसमें सदस्यों को दिवाली तंबोला खिलाया गया। क्लब अध्यक्ष राजेश सिंघल ने अध्यक्षता की। सचिव भारत भूषण गुप्ता रहे। कोषाध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता भी उपस्थित रहे। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वज वंदना से हुआ। रीना सिंगल ने दिवाली तंबोला खिलाया। इसके साथ ही दिवाली आई है...गीत पर सभी ने नृत्य किया। सदस्यों ने रंग-बिरंगी मोमबत्तियां और दीपक जलाकर खुशी मनाई। कार्यक्रम में अनुपमा, मंजू, कामना, शालू, विकास, सुशील, अंजू, अरुण, अमित, प्रिया, राजीव सहित अन्य सदस्यों का सहयोग रहा। संवाद