लाखों की लागत से नगर पालिका द्वारा मंगाए रिक्शा।
- फोटो : MAWANA
लाखों के रिक्शे कबाड़ में होने लगे तब्दील
मवाना। नगर पालिका द्वारा लगभग 9 माह पूर्व घर घर से गीला और सूखा कूड़ा उठाने के लिए मंगवाए गए रिक्शा कबाड़ में तब्दील होने लगे हैं।
नगर में कूड़ा निस्तारण की समस्या के समाधान के लिए नगर पालिका द्वारा लगभग 9 माह पूर्व लगभग 100 रिक्शा मंगवाए थे। कीमत लगभग 21 लाख 800 रुपये के आसपास है। लेकिन रिक्शाओं का अभी तक उपयोग नहीं हो सका है। बताया कि इन रिक्शाओं को मंगाने का उद्देश्य था कि जहां छोड़े रास्तों पर ट्रैक्टर-ट्राली नहीं पहुंच पाते हैं वहां इन रिक्शों से कार्य किया जाएगा। इस मामले में चेयरमैन अय्यूब कालिया ने कहा कि इनमें से लगभग तीन दर्जन के आसपास काम में लगे हैं। शेष रिक्शाओं का उपयोग कर्मचारियों की कमी के कारण नहीं हो सका है। शीघ्र ही और कर्मचारियों की नियुक्ति कर इन रिक्शाओं को काम में लाया जाएगा।