फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अटल आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा की अंतिम तिथि बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा की अंतिम तिथि 31 जनवरी से बढ़ाकर 15 फरवरी कर दी गई है। इसमें मेरठ मंडल के पंजीकृत श्रमिकों के बालक-बालिका आवेदन कर सकते है। इसकी परीक्षा आठ मार्च को होगी। सहायक श्रमायुक्त अवधेश कुमार वर्मा ने बताया कि कक्षा छह के कुल 160 और कक्षा नौ के 65 विद्यार्थियों का प्रवेश परीक्षा के बाद दाखिला कराया जाएगा। इसमें 50 प्रतिशत सीटें छात्राओं के लिए आरक्षित हैं। वहीं, पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जाति एवं जनजाति के विद्यार्थियों को भी आरक्षण का लाभ दिया जाएगा। वहीं, कोरोना में अनाथ हुए बच्चों को प्राथमिकता दी जाएगी। ऐसे में पंजीकरण के लिए फार्म श्रमायुक्त कार्यालय, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक के कार्यालय से निशुल्क प्राप्त कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें