मेरठ। जिले के मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची के प्रकाशन के बाद सुझाव-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तारीख 25 अक्तूबर ही रहेगी। इस संबंध में जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से संशोधित जानकारी जारी कर स्थिति स्पष्ट कर दी है। पहले सुझाव-आपत्तियां प्राप्त करने की अंतिम तारीख 23 अक्तूबर अंकित हो गई थी। डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. वीके सिंह ने बताया है कि मतदेय स्थल 19 अक्तूबर के क्रम में मतदेय स्थलों की सूची का आलेख्य प्रकाशन किया गया था। इसके बाद सूची के संबंध में सुझाव और आपत्तियां प्राप्त करने की समयसीमा का उल्लेख करते समय तारीख संबंधी त्रुटि हो गई थी। उन्होंने बताया कि सुझाव एवं आपत्तियां प्राप्त करने की अंतिम तिथि 25 अक्तूबर है। ब्यूरो