फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवालयों की ओर बढ़ते जा रहे कांवड़िये

विज्ञापन
हरिद्वार से गंगाजल लेकर शिवालयों की ओर बढ़ते शिवभक्त। - फोटो : LAWARD
विज्ञापन
बहसूमा। सिद्वपीठ फिरोजपुर महादेव मंदिर पर लगने वाले तीन दिवसीय कांवड़ मेले की तैयारी तेज हा गई हैं। कार्यकारी अध्यक्ष सैफपुर फिरोजपुर के ग्राम प्रधान पति डॉ. जितेंद्र को व्यवस्था की जिम्मेदारी मिली है। उन्होंने बताया कि कांवड़ मेले में झूला व खिलौनों की दुकानें सजनी लगी हैं। कांवड़ मेले में हरिद्वार, गोमुख से जल लेकर आने वाले शिव भक्तों के लिए खाने-पीने व ठहरने की व्यवस्था की जा रही है। मंदिर में कांवड़ियों का पहुंचना शुरू हो गया। पुलिस के मुताबिक शिवभक्तों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम हैं। कार्यकारी अध्यक्ष ने बताया कि तीन दिवसीय कांवड़ मेले का उद्घाटन बृहस्पतिवार को क्षेत्रीय विधायक दिनेश खटीक करेंगे। बताया कि अकबरपुर, करीमपुर व झुनझुनी नहर पुल से कांवड़िये गुजर रहे हैं। मार्ग बम बम भोले के जयकारों से गूंज रहा है। भक्त जयकारों के साथ शिवालयों की ओर बढ़ते जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें