मकान में हुई चोरी की जानकारी देता पीड़ित
- फोटो : KITHOR
मकान से ज्वेलरी व नकदी चोरी
खरखौदा। खरखौदा कस्बे में रविवार रात चोर एक मकान में दीवार कूदकर दाखिल हो गउ। चोरों ने कमरे में रखी नकदी व ज्वेलरी चोरी कर ली। सुबह परिवार के सदस्य जगे तो मामले की जानकारी हुई। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। गांव रसूलपुर धंतला गांव निवासी अनीश का परिवार परिवार खरखौदा स्थित जनता इंटर कॉलेज के सामने रहता है। अनीश मोहिद्दीनपुर मोड़ पर डीजन इंजन रिपेयरिंग का काम करता है। रविवार रात परिवार के सभी सदस्य सोए हुए थे। तभी चोर मकान की दीवार लांघकर अंदर घुस आए। चोरों ने कमरे में रखी 25 हजार की नकदी व सोने-चांदी की ज्वेलरी चोरी कर ली। सुबह होने पर घटना की जानकारी हुई। पीड़ित थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।