फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: चातुर्मास के लिए अनुरोध करेगा जैन समाज

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सकल जैन समाज मेरठ के आह्वान पर मंगलवार को मेरठ महानगर से जैन समाज का प्रतिनिधिमंडल दिल्ली के मयूर विहार स्थित जैन मंदिर पहुंचेगा। जैन समाज के अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज ने कहा कि आचार्य सौरभ सागर महाराज की मेरठ में चातुर्मास की घोषणा की उम्मीद जताई जा रही है। अगर मुनि का चातुर्मास होता है तो यह शहर में बड़ा आध्यात्मिक आयोजन होगा। रितुराज ने कहा कि विभिन्न जैन समाजों एवं मंदिरों के पदाधिकारियों ने पूर्व में आचार्य को मेरठ में चातुर्मास कराने का सामूहिक निवेदन करते हुए श्रीफल अर्पित किया है। अब चातुर्मास की घोषणा की प्रतीक्षा है। उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह मेरठ से श्रद्धालु मयूर विहार फेस-1 स्थित जैन मंदिर पहुंचेंगे। यहां से सभी समाजों के अध्यक्ष, मंत्री, प्रमुख धर्मावलंबी एवं श्रद्धालु आचार्य के चरणों में श्रीफल अर्पित करेंगे और चातुर्मास की घोषणा का अनुरोध करेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें