फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: संघ की पहल से देश में राष्ट्रीय चेतना का संचार हुआ

विज्ञापन
सरधना। दबथुवा ​स्थित इंटर कॉलेज में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में शामिल क्षेत्र के लोग। आयोजक
विज्ञापन
सरधना। दबथुवा के गांधी स्मारक इंटर कॉलेज में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में स्वामी दीपंकर महाराज और जिला प्रचारक दीपक ने हिंदू एकता और समाज सुधार पर संदेश दिया। मुख्य अतिथि स्वामी दीपंकर महाराज ने कहा कि हिंदू समाज में जातिवाद और वर्ग भेद ने सामाजिक संतुलन को कमजोर किया है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म के सिद्धांतों के अनुसार सभी हिंदुओं को एकजुट होकर समाज और देश की सेवा करनी चाहिए। महाराज ने कहा जातिवाद हिंदू समाज के लिए जहरीला है। इसे मिटाकर ही हम सच्ची हिंदू एकता और भाईचारे की स्थापना कर सकते हैं। जिला प्रचारक दीपक ने संघ के सौ वर्ष पूरे होने पर शताब्दी वर्ष के अवसर पर संघ की विचारधारा और देश के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला। संचालन अनिल चौधरी दबथुवा ने किया। सम्मेलन में अनिल चौधरी, सतेंद्र भराला, पूर्व विधायक जितेंद्र सतवाई, यशवीर सिंह, वीरेंद्र सिंह, आदेश कसाना, रविभारत चिकारा, मानसिंह आर्य, तेजवीर प्रधान, कृष्णपाल प्रधान उपस्थित रहे।

सरधना। दबथुवा स्थित इंटर कॉलेज में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में शामिल क्षेत्र के लोग। आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें