फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जानी में मंदिर में राम-सीता की मूर्ति स्थापित

विज्ञापन
जानी में राम दरबार यात्रा निकालते हुए फोटो संवाद
विज्ञापन
जानीखुर्द। जानी में स्थित राम सिटी में रविवार को नवनिर्मित मंदिर में मूर्ति स्थापना (प्राण प्रतिष्ठा) का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर अनुष्ठान, भव्य कलश यात्रा, और भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रवासी और श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हुए। मंदिर में राम दरबार सहित हनुमान की मूर्ति की स्थापना की गई। इस दौरान मंत्रोच्चारण के साथ हवन यज्ञ कर मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की गई। सुबह हवन के बाद जानी में प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी में बड़ी संख्या में महिलाएं कलश लेकर शामिल हुई। प्रभात फेरी जानी के मुख्य मार्गों से होते हुए मंदिर पर आकर समाप्त हुई। प्रभात फेरी में मंदिर में स्थापित की जाने वाली मूर्तियों की भव्य झांकी निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें