एसडीएम अमित कुमार भारतीय को ज्ञापन सौंपते करणी सेना के कार्यकर्ता।
- फोटो : SARDANA
सरधना। तहसील मुख्यालय पर सोमवार को राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने हैदराबाद में महिला चिकित्सक के साथ हुए जघन्य अपराध पर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम सरधना को ज्ञापन सौंपा। तहसील पर प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश में महिलाएं और युवतियां घरों में भी खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रहीं हैं। उन्होंने हैदराबाद में हुई महिला डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या पर रोष प्रकट करते हुए हत्यारों को फांसी की सजा की मांग की। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम अमित कुमार भारतीय को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान प्रदीप सोम, संजीव सोम, निश्चय सोम, राहुल पंवार, दीपक सोम आदि मौजूद रहे। वहीं, शहीद भगत सिंह युवा मोर्चा द्वारा भी एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया।