फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पति ढाई लाख लेकर विदेश गया, ससुरालियों ने मायके में छोड़ दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। थाना क्षेत्र के गांव मेहरमती गणेशपुर निवासी विवाहिता ने पति सहित अन्य ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाकर तहरीर दी है। आरोप लगाया कि पति उसके पिता पर दबाव बनाकर ढाई लाख रुपये लेकर सऊदी अरब चला गया और ससुराल के अन्य लोगों ने दहेज लाने के लिए उसका उत्पीड़न किया और दहेज नहीं मिलने पर मारपीट के बाद कार से मायके छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन

चांदनी पुत्री जुल्फकार निवासी मेहरमति गणेशपुर ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी पांच साल पूर्व खरखौदा थाने के पीपली खेड़ा गांव में हुई थी। आरोप है कि विवाहिता का पति एक साल पहले उसके पिता पर दबाव बनाकर ढाई लाख रुपये लेकर सऊदी अरब गया था। इसके बाद ससुराल में जेठ, जेठानी व ननद ने भी दहेज लाने के लिए उत्पीड़न शुरू कर दिया। पीड़िता के विरोध करने पर कई बार मारपीट कर जान से मारने का प्रयास किया गया। बीते मंगलवार को ससुराल के लोगों ने दहेज की मांग करते हुए मारपीट की। पीड़िता खरखौदा थाने में आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद ससुरालियों ने विवाहिता के साथ मारपीट की और उसे कार में डालकर मायके में छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें