मेरठ। शारदा रोड स्थित अखिल भारत हिंदू महासभा कार्यालय परिसर में मंगलवार को गोडसे की जयंती के अवसर पर हवन, पूजन एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुआ। इसमें प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान संगठन पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किए। भारत सरकार से नाथूराम गोडसे से संबंधित ऐतिहासिक वस्तुओं के संरक्षण की मांग की गई। कार्यक्रम में हरिद्वार से आचार्य मदन, दिल्ली से निशांत जिंदल सहित अभिषेक अग्रवाल आदि रहे। ब्यूरो