नगर पालिका द्वारा ठंड को देखते हुए अलाव का निरीक्षण करते अधिकारी व चेयरमैन।
- फोटो : MAWANA
मवाना। सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए तथा सर्द हवाएं चलने से लोगों ने बृहस्पतिवार को ठंड महसूस की। इसे देखते हुए पालिका ने नगर में पांच स्थानों पर अलाव जलवाने शुरू कर दिए। सर्द हवाएं चलने से लोगों को ठंड का अहसास हुआ है। शाम होते-होते लोग घरों में कैद हो गए। सर्दी को देखते हुए नगर पालिका ने भी आज से रोडवेज बस स्टैंड, थाना तिराहा, सुभाष चौक, पुलिस चौकी व किला परीक्षितगढ़ बस स्टैंड पर अलाव जलवाने शुरू कर दिया। जिसका निरीक्षण चेयरमैन अय्यूब कालिया, ईओ सुनील कुमार, सीओ संजीव देशवाल, थाना प्रभारी विनय कुमार आजाद आदि ने किया।