फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ -बागपत मार्ग पर लगा भयंकर जाम

विज्ञापन
मेरठ बागपत कांवड़ मार्ग चौराहे पर लगा जाम। - फोटो : SARDANA
विज्ञापन
जानीखुर्द। मेरठ बागपत कांवड़ मार्ग चौराहे पर रविवार को पूरे दिन जाम की स्थिति रही। चौराहे के चारों और सड़कों पर चार किमी. तक का जाम रहा। पुलिस के मुताबिक रविवार को सीटेट की परीक्षा और विवाह समारोह ज्यादा होने के चलते जाम की स्थिति देखने को मिली। मेरठ-बागपत कांवड़ मार्ग चौराहे के चारो ओर करीब चार-चार किमी. लंबा जाम लग गया। इस बीच पुलिस ने कई बार जाम खुलवाया, कुछ समय बाद फिर से जाम लग गया। इस प्रकार पूरे दिन लोगों को जाम से जूझना पड़ा। कुछ लोगों की माने तो एक बार स्थिति विकट हो गई। जिससे ढाई से तीन घंटे में वाहन चौराहे को पार कर सके। पुलिस की माने तो वाहन चालक नियम ताक पर रखकर रांग साइड में भी आ गए। जिसके चलते दूसरे लोगों को भी भीषण जाम से जूझना पड़ा। कई बार वाहन चालकों की कहासुनी भी हुई। टेंपो, बस सवार यात्री कई किमी. पैदल चलकर दूसरे वाहनों के सहारे अपने गंतव्य तक पहुंचे। मशक्कत के बाद देररात तक यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें