फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-रिक्शा, साप्ताहिक पैठ से भीषण जाम

विज्ञापन
थाना तिराहे पर साप्ताहिक पैठ, ई रिक्शा के कारण लगा जाम। - फोटो : MAWANA
विज्ञापन
मवाना। नगर के मुख्य मार्ग पर अवैध ई-रिक्शा, टैंपू तथा तहसील रोड पर लगने वाली साप्ताहिक पैंठ के कारण पूरे दिन जाम के हालात बने रहे। पुलिस को सड़क पर उतरना पड़ा, जिसके बाद जाम खुल सका। उल्लेखनीय है कि नगर में इस समय ई-रिक्शा तथा टेंपों की भरमार है। जिस कारण नगर में प्रतिदिन जाम की स्थिति बनी रहती है। रविवार को तहसील रोड पर लगने वाली साप्ताहिक पैंठ जाम की स्थिति और भी विकराल कर दी। साप्ताहिक पैंठ के कारण थाना तिराहा पर ई-रिक्शा तथा ठेली वालों का जमावड़ा होने के कारण पूरे दिन मुख्य मार्ग पर जाम के हालात बने रहे। कई बार तो वाहन रेंगते नजर आए। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगने के बाद पुलिस सड़क पर उतरी तथा वाहनों को व्यवस्थित कर तथा थाना तिराहा से ई रिक्शा आदि हटवाकर जाम से लोगों को निजात दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें