शहीद चंद्रभान पार्क में तैयार ओपन जिम में व्यायाम करते चेयरमैन व ईओ।
- फोटो : MAWANA
मवाना। नगर पालिका ने शनिवार को शहीद चंद्रभान पार्क में जिम का शुभारंभ चेयरमैन अय्यूब कालिया व ईओ सुनील कुमार ने किया। अधिकारियों के मुताबिक महिला-पुरुषों के लिए पार्क में ओपन जिम लगाया गया है। जिसमें ज्यादातर उपकरण लगाए गए है। इस पूरे जिम की लागत लगभग चार लाख, 94 हजार दो सौ रुपये आई है। इस मौके पर सभासद हिमांशु जैन ने उपकरणों से व्यायाम करके भी दिखाया। चेयरमैन के मुताबिक ओपन जिम की सुबह के समय महिलाओं और शाम को पुरुषों के लिए खुलने की व्यवस्था होगी। इस दौरान संजय प्रजापति, सभासद पति संदीप रस्तोगी, पालिका के वरिष्ठ लिपिक लाखन सिंह, वर्क एजेंट मौ. साजिद, हसन, मौ. शाहदत, जुनेद उर्फ अहसान मलिक व असलम अंसारी आदि मौजूद रहे।