मेरठ। सिख वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन उत्तर प्रदेश की ओर से देश में आपसी भाईचारे और खुशहाली के लिए विशेष अरदास के साथ 60 सदस्यीय जत्था पंजाब के लिए रवाना हुआ। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मनजीत सिंह कोछड़ के नेतृत्व में यह जत्था तख्त दमदमा साहिब (पंजाब), मुक्तसर साहिब, दुख निवारण साहिब, पंजोखणा साहिब सहित अन्य पवित्र स्थलों पर मत्था टेकेगा। उन्होंने कहा कि मौजूदा माहौल में गुरुनानक देव की विचारधारा नाम जपो, किरत करो का प्रचार आवश्यक है। इस अवसर पर धीर सिंह, अजीत सिंह, परमिंदर सिंह, बलबीर सिंह, परमजीत सिंह पम्मा रहीं। ब्यूरो