मेरठ। श्री राधा गोविंद शयन आरती पारिकर की ओर से मासिक कीर्तन के लिए शहर से तीन बसों में 300 लोगों का जत्था गिरिराज की परिक्रमा के लिए पहुंचा। कार्तिक मास के उपलक्ष्य में गिरिराज का पूजन हुआ। संत बाबा चित्र विचित्र, बिहारी दास महाराज और ब्रज कंकरी साध्वी पूनम दीदी ने संकीर्तन का आनंद लिया। इस अवसर पर नितिन गुप्ता, अतुल गर्ग, दीपक अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, वेद प्रकाश, अमित अग्रवाल, हिमांशु शर्मा, अभिषेक मित्तल रहे। ब्यूरो