मेरठ। भारी बारिश के बीच साईं बगिया से साईं बाबा की पालकी यात्रा निकाली गई। ढोल-नगाड़ों की मधुर धुन के बीच निकली यात्रा में साईं बाबा की पालकी के साथ श्री राम दरबार, शिव-पार्वती, गणेश जी, खाटू श्याम और दुर्गा जी की झांकियां भी शामिल रहीं। शोभायात्रा साईं बगिया से शुरू होकर ब्लॉक, एल ब्लॉक, पीवीएस, एच और आई ब्लॉक होते हुए वापस साईं बगिया पहुंची। यात्रा के दौरान महिलाओं ने रंग-गुलाल खेलकर नृत्य किया। इस अवसर पर बबीता टिक्कू, डॉली शर्मा, रेखा कतीरा, सोनिया, मीनाक्षी, पायल, नेहा पाहवा, सोनल, राहुल गुप्ता, राजेंद्र अरोड़ा, नवीन टिक्कू, पंडित देवेंद्र पोखरियाल सहित अन्य रहे। यात्रा के समापन पर भंडारा लगाया गया। संवाद