कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में महात्मा गांधी शहीदी दिवस पर शहीदों की स्मृति में म
मेरठ। कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में शुक्रवार को महात्मा गांधी शहीदी दिवस पर भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति में मौन धारण किया। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. किरण प्रदीप ने छात्राओं से कहा कि शहीद दिवस मनाने का उद्देश्य केवल महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देना ही नहीं है, बल्कि उन सभी वीरों को याद करना है। जिन्होंने देश की आजादी, एकता और अखंडता के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया। उन्होंने कहा कि गांधी एक स्वतंत्रता सेनानी, सत्य एवं अहिंसा की मिसाल, एक सरल स्वभाव के दृढ़ निश्चयी व्यक्ति थे। उन्होंने भारत की स्वतंत्रता, कल्याण और विकास के लिए अपना प्राणों की आहुति दी। प्रो. विनीता गुप्ता ने कहा कि आज का दिन अपने गौरवशाली इतिहास एवं स्वतंत्रता संग्राम के संघर्ष को स्मरण करने का दिन है। संवाद