फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: थाने का भ्रमण कर छात्राओं ने जानी पुलिस की कार्यप्रणाली

विज्ञापन
मवाना थाने पर भ्रमण के दौरान कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं को जागरूक करती महिला पु
विज्ञापन
मवाना। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने शनिवार को मिशन शक्ति के पांचवें चरण के तहत वार्डन पूनम शर्मा के साथ मवाना थाने का शैक्षिक भ्रमण किया। महिला हेल्प डेस्क प्रभारी इंदु रानी ने छात्राओं को थाने से संबंधित जानकारी दी। छात्राओं को थाने में मुकदमा दर्ज करने, रजिस्टर का रख रखाव, माल खाने की देखरेख समेत थाने पर होने वाली प्रक्रियाओं को समझाया। महिला हेल्प डेस्क से संबंधित जानकारी छात्राओं को दी। छात्राओं ने अपनी जिज्ञासा के अनुसार पुलिस कर्मियों से विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका थाना प्रभारी और मिशन शक्ति प्रभारी ने जवाब देकर छात्राओं को जागरूक किया। इस अवसर पर बच्चों को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर कहा गया कि जरूरत पड़ने पर इनका प्रयोग करें पुलिस सहायता तुरंत आपके पास होगी। इस दौरान दरोगा प्रीति शर्मा, राखी, प्रियंका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें