मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला महाविद्यालय की एनएसएस की द्वितीय इकाई द्वारा मंगलवार को एक दिवसीय कैंप का आयोजन किया गया। एनएसएस प्रभारी प्रो. मोनिका चौधरी ने कैंप की रूपरेखा बताई। छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर में श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। शिक्षा विभाग से डॉ. मंजू रानी ने युवाओं की राष्ट्र निर्माण में भूमिका विषय पर बताया। एनएसएस और क्रांति रेंजर्स टीम की छात्राओं ने साईंपुरम स्थित वृद्ध आश्रम आपका अपना घर पर रहने वाले बुजुर्गों की सेवा की। उन्होंने फल और खाद्य सामग्री दान की तथा बुजुर्गों से संवाद कर उनके जीवन के अनुभव जाने। भ्रमण रेंजर्स प्रभारी प्रो. अनुजा गर्ग और एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो. मोनिका चौधरी के नेतृत्व में कराया गया। संवाद