फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: छात्राओं ने मानव शृंखला बनाई

विज्ञापन
आर्य कन्या इंटर कालेज में मानव श्रंखला बनाते हुए। (मवाना)
विज्ञापन
मवाना। आर्य कन्या इंटर कॉलेज में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य राजनीति में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाना, समाज में महिलाओं की भूमिका को सशक्त बनाना और लैंगिक समानता को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम सशक्त नारी विकसित भारत के अंतर्गत मानव शृंखला बनाई गई। इसे दीपक की आकृति में बनाया गया। इसमें विद्यालय की छात्राओं ने अति उत्साह के साथ भाग लिया। प्रधानाचार्य आशा भारती ने कहा कि दीपक निरंतर प्रकाश का प्रतीक है, उसी प्रकार छात्राएं अपने ज्ञान से समाज को आलोकित करें। इस अवसर पर रितु रस्तोगी, कविता रस्तोगी, आशा रानी, रूबी सैनी, विनय कुमारी, अनिता कुमारी, मंजू रानी, प्रियंका रानी, वंदना सिंह, चंद्रप्रभा पाल, दीपा मौर्य, स्वीटी गौतम व अंतिमा आदि स्टाफ रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें