शहीद चन्द्रभान स्मारक समिति के तत्वावधान में शहीद चन्द्रभान के बलिदान दिवस पर रविवार को शहीद चन
मवाना। शहीद चंद्रभान स्मारक समिति के तत्वावधान में शहीद चंद्रभान के बलिदान दिवस पर रविवार को शहीद चंद्रभान द्वार पर ध्वजारोहण किया गया। उपस्थित लोगों ने शहीद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। समिति कार्यालय पर आयोजित विचार संगोष्ठी में वक्ताओं ने शहीद चंद्रभान के त्याग और समर्पण को याद करते हुए उनके बताए आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। समिति अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि आजादी वीर शहीदों के संघर्षों का परिणाम है। उपाध्यक्ष यूसुफ कुरैशी ने शहीदों की कुर्बानियों से प्रेरणा लेकर राष्ट्रप्रेम की भावना को आत्मसात करने पर जोर दिया। सचिव गजेंद्र पाल सिंह एडवोकेट ने मवाना तहसील के गौरवशाली स्वतंत्रता संग्राम इतिहास को रेखांकित किया। कोषाध्यक्ष डॉ. एम असलम एडवोकेट ने शहीद के जीवन व बलिदान पर प्रकाश डाला। अध्यक्षता अजय सिंह व संचालन डॉ. एम असलम एडवोकेट ने किया। इस मौके पर अनिल त्यागी, राजकुमार एडवोकेट, राजेंद्र सिंह अटोरा, नईम राणा, विनोद कामिल, विकास रस्तौगी, दीपक अरोड़ा, रियाजुद्दीन मलिक, गुलफाम कुरैशी, शहजाद फरीदी, सरूर इकबाल जैदी व मनोज यादव आदि मौजूद रहे।