फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जलाधिवास पुष्पाधिवास के साथ प्रथम दिवसीय पूजन संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सुपरटेक ग्रीन विलेज सोसायटी में शनि देव की शिला का प्राण प्रतिष्ठा समारोह शुरू। यह तीन दिवसीय आयोजन विश्वनाथ मंदिर के तत्वाधान में हो रहा है। कलश यात्रा निकालकर समारोह का शुभारंभ किया गया। निवासियों ने कलश में जल लाकर स्थान पवित्र किया। प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां इसके बाद आरंभ हुईं। मंदिर में वेदी पूजन और यज्ञ के साथ शिला स्थापित हो रही है। वेदी पूजन, नवग्रह पूजन, वास्तु पूजन, जलाधिवास कराया गया। आचार्य कौशल वत्स ने शनि देव को न्याय का देवता बताया। उन्होंने कहा कि शनि देव कर्म फलदाता हैं। यह शिला आस्था का प्रतीक है। मोहित अग्रवाल, ईशा अग्रवाल मुख्य यजमान रहे। सुधीर शर्मा, संदीप तोमर, राजीव गोयल भी पूजन में शामिल हुए। शेखर सिंघल, चंद्रपाल सांगवान, प्रिया नंदन वत्स भी उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें