फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हज के लिए मेरठ से आजमीनों का पहला जत्था रवाना

विज्ञापन
हज पर जाने वाले आजमीनों का स्वागत करते जमीयत उलमा ए हिंद के पदा​धिकारी। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
मेरठ। सऊदी अरब में हज के लिए मेरठ से जाने वाले आजमीनों का शुक्रवार को पहला जत्था रवाना हो गया। नायब शहर काजी जैनुर राशिद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि आजमीन जिस फ्लाइट में गए, वह इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट नई दिल्ली के टर्मिनल-3 से रवाना हुई। इसमें मेरठ के काफी आजमीन मदीना मुनव्वरा के लिए रवाना हो गए। उन्होंने बताया कि हज के लिए मेरठ से जाने वाले कुल 763 आजमीन हैं। शुक्रवार को करीब 150 आजमीन गए हैं। इसके अलावा 5, 9 और 11 मई को भी आजमीनों के जत्थे हज के लिए जाएंगे। जमीयत उलमा ए हिंद के पदाधिकारियों ने हज पर जाने वाले लोगों का स्वागत किया और मुबारकबाद दी। नायब शहर काजी के अलावा हाजी शीराज रहमान, कारी सलमान कासमी, खुर्रम मंजर, नफीस अहमद, अनवर अली ने भी शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें