पांच के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज
सरधना। मेहरमति गणेशपुर गांव में महिला का शव कमरे में पंखे से लटका मिला था। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं पति व सास का गिरफ्तार कर लिया गया है। दोघट भडल गांव निवासी नेहा उर्फ रानी की शादी 2017 में सरधना थाना क्षेत्र के मेहरमति गणेशपुर गांव निवासी दीपक के साथ हुई थी। परिजनों के अनुसार शादी में काफी खरेलू प्रयोग के लिए सामान दिया गया। आरोप है ससुराल पक्ष कार न मिलने से नाराज था। आए दिन वह नेहा पर कार मंगाने का दबाव बनाता था। परिजनों की माने तो रविवार को पति-पत्नी में झगड़ा हुआ। जिसे बाद नेहा का शव कमरे में पंखे से लटा मिला था। परिजनों का आरोप था कि नेहा के शरीर पर चोट के निशान थे। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पति दीपक, सास प्रमिला, ससुर सुंदरदास व ननद मोनिका के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं पति दीपक व सास प्रमिला को गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष उपेंद्र मलिक के मुताबिक तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।