फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबी लड़ाई है...मजबूत तैयारी कीजिए

विज्ञापन
विज्ञापन
लंबी लड़ाई है...मजबूत तैयारी कीजिए
विज्ञापन

- वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में चिकित्सा शिक्षा मंत्री और प्रमुख सचिव ने दी हिदायत, मरीजों को मिले बेहतर इलाज
मेरठ। अभी यह लंबी लड़ाई है। अगले एक-दो महीने और मुश्किल भरे हो सकते हैं। लिहाजा पुख्ता तैयारी कीजिए। मरीजों को बेहतर इलाज मिले, समय पर खाना और दवाई मिले इसकी व्यवस्था की जाए। मंगलवार को चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना और मुख्य सचिव रजनीश दुबे ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की, जिसमें मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ एसके गर्ग, प्रमुख अधीक्षक डॉ धीरज बालियान, नोडल अधिकारी डॉ टीवीएस आर्य, डॉ राठी आदि मौजूद रहे। इन्हें हिदायत दी गई कि बेहतर व्यवस्था रखें। मरीजों को बेहतर इलाज, समय पर दवाइयां और खाना मिले। किसी तरह की कोई शिकायत ना मिले। कोरोना महामारी है। यह अभी और चलेगी। इसी हिसाब से खुद को तैयार रखें। दरअसल, मेडिकल कॉलेज के ऑडियो और वीडियो वायरल होने के बाद से लखनऊ से यहां की सीधी निगरानी की जा रही है। उसी के तहत यह हिदायतें दी गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें