मेरठ। आरजी पीजी कॉलेज में योग सप्ताह के तहत मंगलवार को अंतर-महाविद्यालय योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें रघुनाथ गर्ल्स पीजी कॉलेज और इस्माईल नेशनल पीजी कॉलेज की छात्राओं ने योग क्रियाओं का अभ्यास किया। प्राचार्य प्रो. निवेदिता कुमारी के निर्देशन में संयोजिका प्रो. भावना मित्तल, योगाचार्या दीपा त्यागी एवं कीर्ति धामा ने छात्राओं को विभिन्न आसनों का अभ्यास करवाया। इसके बाद मंत्रोच्चारण, भ्रामरी एवं त्राटक क्रिया का भी अभ्यास कराया गया। कार्यक्रम के बाद एनसीसी इंचार्ज प्रो. अंजुला राजवंशी के निर्देशन में कैडेट्स ने महाविद्यालय के सदस्यों और बाहरी नागरिकों को शरबत, फल एवं जल का वितरण किया। संवाद