फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: छात्राओं ने रंगोली से दिया विशेष संदेश

विज्ञापन
डीएम पब्लिक स्कूल के छात्राओं द्वारा दीपावली उत्सव पर बनाई गई रंगोली। स्रोत विद्यालय।
विज्ञापन
मुंडाली। डीएम पब्लिक स्कूल अटोला में दिवाली के पावन पर्व पर हाउस वाइस रंगोली प्रतियोगिता हुई। इसमें विद्यालय के आजाद, भगत, सुभाष और टैगोर हाउस के बच्चों ने भाग लिया। बच्चों ने आकर्षक रंगोलियां बनाईं। उन्होंने अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रत्येक रंगोली में एक विशेष संदेश भी दिया गया। निदेशक आशा चौधरी ने रंगोलियों का निरीक्षण किया। उनके साथ समन्वयक पूजा त्यागी, मोनिका शर्मा, शिवानी बाना, योगेंद्र त्यागी और रितिका त्यागी भी थीं। इन सभी ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने वाले हाउस का चयन किया। प्रतियोगिता में सुभाष हाउस ने पहला स्थान प्राप्त किया। टैगोर हाउस दूसरे और आजाद हाउस तीसरे स्थान पर रहा। भगत हाउस चौथे नंबर पर आया। विद्यालय के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने सभी बच्चों और शिक्षकों से त्योहारों को आपसी सौहार्द के साथ मनाने की अपील की।

डीएम पब्लिक स्कूल के छात्राओं द्वारा दीपावली उत्सव पर बनाई गई रंगोली। स्रोत विद्यालय।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें