फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: छात्राओं ने मतदाता जागरूकता का संदेश दिया

विज्ञापन
ए एस इंटर कॉलेज में छात्राओं द्वारा बनाई गई रंगोली। ( स्रोत संस्थान) मवाना
विज्ञापन
मवाना। एएस इंटर कॉलेज में दिवाली पर आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में छात्राओं ने मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। छात्राओं ने लोकतंत्र की मजबूती, मतदान के महत्व और शत-प्रतिशत पंजीकरण पर आकर्षक रंगोलियां बनाईं। कार्यक्रम में 18-19 वर्ष के युवाओं के लिए 01 जनवरी 2027 की अर्हता तिथि पर आधारित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान और फॉर्म-6 के बारे में जानकारी दी गई। इसके तहत 21-22 और 28-29 नवंबर को विशेष अभियान तिथियां निर्धारित की गई हैं। प्रधानाचार्य डॉ. मेघराज सिंह ने मतदान को महत्वपूर्ण नागरिक जिम्मेदारी बताया और तेजस फाउंडेशन की निर्देशिका डॉ. मोनिका पटेल व शिक्षिका अनीता के मार्गदर्शन में तान्या व राधिका को प्रथम तथा अन्य छात्राओं को द्वितीय और तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें