फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आने से किसान की मौत
विज्ञापन

दौराला। दौराला स्टेशन व फाटक के बीच में मंगलवार देर शाम एक एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत हो गई।
बफावत गांव निवासी किसान इंद्रपाल (45) वर्ष पुत्र बलजोर मंगलवार देर शाम घर का सामान लेने दौराला आए थे। दौराला स्टेशन व फाटक के बीच में पटरी पार करने के दौरान अचानक मेरठ की ओर से शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन आ गई, जिसकी चपेट में आने से इंद्रपाल की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव की शनाख्त इंद्रपाल के रूप में की और मृतक के परिजनों को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी धर्मेंद्र राठौर का कहना है कि शव की शनाख्त कराने के बाद शव को मोर्चरी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें