भद्रकाली मंदिर पर आयोजित मेले तैनात पुलिस फोर्स।
- फोटो : MAWANA
हस्तिनापुर। प्राचीन ऐतिहासिक मां भद्रकाली सिद्ध पीठ मंदिर में माघ माह के पहले सोमवार को हजारों श्रद्धालुओं ने दूध दही का प्रसाद चढ़ाकर पशुधन की सलामती की कामना की। भद्रकाली मंदिर परिसर में हजारों श्रद्धालुओं पहुंचे। मां भद्रकाली की प्रतिमा के समक्ष दूध, दही का प्रसाद चढ़ाकर घरों व पशु धन की सुख समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए थाना पुलिस तैनात रही। मां भद्रकाली सिद्ध पीठ मंदिर की गद्दी को लेकर दो पक्ष पूरी पंथ और गिरी पंथ आमने-सामने हैं। प्रशासन ने मंदिर का रिसीवर इस समय खंड विकास अधिकारी शैलेंद्र कुमार को नियुक्त किया हुआ है। बीईओ शैलेंद्र कुमार, खंड सहायक अधिकारी विनीत भटनागर सहित थाना पुलिस ने मंदिर परिसर में गश्त की। पुलिस ने बताया कि शाम तक सभी श्रद्धालुओं ने शांति व्यवस्था से प्रसाद चढ़ाया।