फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफ का कर्मचारी चोरी कर ले गया 50 ग्राम सोना व दो लाख की नकदी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। ब्रह्मपुरी क्षेत्र में सराफ का कर्मचारी दुकान से 50 ग्राम सोना व दो लाख की नकदी चोरी कर ले गया। गौतमनगर निवासी मनोज कुमार प्रजापति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उनकी बीजी चेन मैन्युफैक्चरिंग के नाम से फर्म है। फर्म में सोने की चेन बनाने का कारोबार होता है। गाजियाबाद जिले के मुरादनगर क्षेत्र के गांव कुर्सी निवासी शिवम उनकी फर्म पर 3-4 साल से नौकरी कर रहा था। आरोप है कि शनिवार को शिवम उनकी दुकान में रखा 50 ग्राम सोना और दो लाख की नकदी लेकर भाग गया। वह दुकान पर पहुंचे तो चोरी का पता चला। शिवम को काफी तलाश किया लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को तलाश किया जा रहा है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें