एलीट क्लब द्वारा पूल पार्टी का आयोजन किया गया। (स्त्रोत क्लब) मवाना।
मवाना। एलीट क्लब ने शनिवार को पूल पार्टी आयोजित की। क्लब की अध्यक्ष दिव्या अग्रवाल, सचिव ईशा कौशिक, उपसचिव सविता मित्तल और कोषाध्यक्ष रीना राजवंशी के संचालन में एक रिसोर्ट में कार्यक्रम हुआ। पूल पार्टी में महिलाओं ने अपने समर फैशन का जलवा बिखेरा। पार्टी में बबीता जैन, पूनम, ममता गोला, सपना, रश्मि, अनु सहित क्लब की अन्य सदस्य मौजूद रहीं। समापन में क्लब अध्यक्ष दिव्या अग्रवाल ने धन्यवाद किया। संवाद